Haryana Monsoon: आपको बता दें, की डॉ. चंद्र मोहन, मौसम विशेषज्ञ, ने बताया कि हरियाणा में मानसून कमजोर और सुस्त पड़ा है। राज्य में मानसून बारिश के आंकड़े लगातार गिर रहे हैं, जानिए पूरी खबर।
Haryana Monsoon: आपकी जानकारी के लिए बता दें, की सोमवार से पिछले कुछ दिनों से सुस्त मानसून में सक्रियता आने की संभावना है। 22 जुलाई से 24 जुलाई के दौरान मौसम में बदलाव होगा और मानसून सक्रिय होगा। डॉ. चंद्र मोहन, मौसम विशेषज्ञ, ने बताया कि हरियाणा में मानसून कमजोर और सुस्त पड़ा है। राज्य में मानसून बारिश के आंकड़े लगातार गिर रहे हैं।
21 जुलाई की रात को एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ होगा। इसके परिणामस्वरूप, 22 से 24 जुलाई के दौरान मौसम में बदलाव और मानसून में सक्रियता की संभावना है। इस समय हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है, और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम विभाग ने दी जानकारी (Haryana Monsoon)
भारतीय मौसम विभाग ने पूरे क्षेत्र में येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में हल्की बारिश हुई है। इस क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 25 से 31 डिग्री सेल्सियस है। अधिकतम तापमान 35-41 डिग्री सेल्सियस था।